मुरादाबाद के मीट कारोबारी इकट्ठे होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया। मीट कारोबारी सरकारी फरमान से खासे नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जिस समुदाय को अपना नहीं मानती, उन्हीं को मीट के आदेश से परेशान कर रही है।
मीट कारोबारियों के नेता हाजी इकबाल का कहना है मोदी और योगी तानाशाही कर रहे हैं। जब बहुतायत में मीट खाने वाले हैं तो सरकार क्या सबको शाकाहारी बनाना चाहती है अगर उनकी मांग ना मानी गयी तो पूरे प्रदेश के मीट कारोबारी लामबंद होंगे।
dharmpath.com dharmpath