दोहा, 5 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कतर में कारोबारियों से मुलाकात की।
मोदी पांच देशों के दौरे के दूसरे पड़ाव के तहत शनिवार को यहां पहुंचे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “कारोबार पहले। प्रधानमंत्री की कतर के कारोबारियों के साथ बैठक।”
स्वरूप ने अन्य ट्वीट में कहा, “कतर के व्यापार एवं आर्थिक मामलों के मंत्री ने भारत के साथ अधिक व्यापक व्यापार के लिए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।”
स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कारोबारियों को संबोधित किया। भारत, कतर कारोबारी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कतर के अमीर की भूमिका की प्रशंसा की।”
स्वरूप ने मोदी के हवाले से कहा, “भारत अवसरों का देश है। मैं यहां निजी रूप से आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए निमंत्रण देने आया हूं।”
मोदी शनिवार रात को अफगानिस्तान से कतर की राजधानी दोहा पहुंचे थे, जहां प्रधानमंत्री अब्दुल्ला बिन नसर बिन खलीफा अल थानी ने उनका स्वागत किया।
मोदी कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी के साथ विस्तृत वार्ता करेंगे।
उन्होंने शनिवार रात को दोहा में चिकित्सीय शिविर के भारतीय कर्मचारियों को संबोधित किया।
dharmpath.com dharmpath