मोदी का अमेरिका में नायक की तरह स्वागत हुआ : ओबामा

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को कहा कि अमेरिका में मोदी का स्वागत एक नायक की तरह हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, “पिछले साल अमेरिका के मेडिसन स्क्वायर में मोदी का स्वागत बॉलीवुड के एक नायक की तरह हुआ।”

उल्लेखनीय है कि मोदी ने पिछले साल सितंबर में अमेरिका दौरे के दौरान मेडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 20 हजार प्रवासी भारतीयों की एक सभा को संबोधित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493