मोदी का ओहदा, नाम बड़ा, दिल छोटा : आजम

इसौली विधानसभा क्षेत्र के इस्लामगंज बाजार में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा में आजम ने मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, “बादशाह कहते हैं कि मैं फकीर हूं। थैला लेकर चला जाऊंगा। लेकिन मैं उन्हें थैला लेकर जाने नहीं दूंगा। उन्हें अपना थैला हिंदुस्तान को सौंपना होगा।”

उन्होंने कहा कि बादशाह कहते है, “मैंने देश के लिए घर छोड़ दिया। रामचंद्र जी ने सीता जी से शादी नहीं की, आदम ने हौव्वा से शादी नहीं की। तो ये कहां के निराले पैदा हुए हैं कि सात फेरे लेने के बाद भी अपनी पत्नी को जीने का अधिकार नहीं दे रहे हैं।”

आजम ने कहा, “बादशाह झूठ नहीं बोलता और झूठा बादशाह नहीं होगा। हमारे बादशाह ने तीन बड़े वादे किए थे। हर व्यक्ति को 15-15 लाख रुपये देंगे, जो आजतक नहीं दिए। दूसरा वादा हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का, लेकिन ढाई साल में एक लाख के आस-पास लोगों को नौकरी मिली।”

उन्होंने कहा कि बादशाह ने पूरे देश को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं हुआ।

मोदी के श्मशान वाले बयान पर चुटकी लेते हुए आजम खान ने कहा, “रॉकेट और मिसाइल के विकास की बात करने वाले कब्रिस्तान और श्मशान की बात करने लगे। वाह बादशाह वाह छोटा मुंह बड़ी बात सुनी थी, बड़ा मुंह छोटी बात पहली बार सुनी है।” उन्होंने कहा कि मोदी का ओहदा और नाम दोनों बड़े हैं, लेकिन दिल छोटा है। अब आप भी अपना दिल बड़ा करो।

आरएसएस को आजादी का विरोधी बताते हुए आजम ने कहा, “आरएसएस से जुड़े लोग नहीं चाहते थे कि मुल्क आजाद हो। इसलिए बापू को ठिकाने लगाने का काम किया। प्रधानमंत्री को शिकायत है कि मुसलमान भारत को माता नहीं कहते हैं। वतन तो मां होती ही है, इसमें क्या छिपाना।”

आजम ने बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि बसपा मुसलमानों को कमजोर करने की साजिश रच रही है, इसलिए प्रदेश में सबसे ज्यादा मुसलमानों को मुस्लिम उम्मीदवारों के खिलाफ टिकट दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493