मोदी का पेरिस में औपचारिक स्वागत (लीड-2)

पेरिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले पड़ाव के तहत गुरुवार रात फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे। शुक्रवार को यहां लेस इनवेलिडेस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। मोदी गुरुवार रात विशेष विमान से यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

सातवीं शताब्दी के लेस इनवेलिडेस के विशाल परिसर में मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस भी मौजूद रहे। लेस इनवेलिडेस में एक सैन्य संग्रहालय बना हुआ है।

स्वागत समारोह के बाद मोदी ने फेबियस के साथ फ्रांस के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ दो बैठकें की। पहली बैठक बुनियादी ढांचे पर और दूसरी बैठक रक्षा प्रौद्योगिकी पर केंद्रित थीं।

मोदी इसके बाद यूनेस्को मुख्यालय भी गएं, जहां उन्हों लोगों को संबोधित किया। वह फ्रेंच नेशनल असेंबली में दोपहर का भोजन करेंगे और कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

मोदी शाम को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद से मुलाकात करेंगे। इस दौरान, इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम की ओर से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने पर तैयार रपट पेश की जाएगी। इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम की गुरुवार को बैठक हुई थी।

मोदी और होलांद की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने हैं।

मोदी और होलांद ‘नौका पर चर्चा’ करेंगे। इस दौरान वे सीन नदी में नौका विहार करेंगे और बातचीत करेंगे। होलांद मोदी के लिए भोज भी आयोजित करेंगे।

पेरिस स्थित भारतीय दूतावास द्वारा किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, गुरुवार रात यहां पहुंचे मोदी के स्वागत में लाल गलीचे बिछाए गए थे। फ्रांस के खेल राज्य मंत्री थियरी ब्रेलार्ड ने उनकी अगवानी की।

मोदी ने हवाईअड्डे पर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत भी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493