मोदी किसानों को बक्श दें : राहुल

लखनऊ /अमेठी, 18 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे की शुरुआत बेहद आक्रामक तरीके से की। उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को बदला लेना है तो उनसे लें, वह किसानों को क्यों प्रताड़ित कर रहे हैं? राहुल ने आरोप लगाया कि अमेठी में बनने वाला फूड पार्क मोदी ने ही किसानों से छीना है।

राहुल लखनऊ से सड़क मार्ग से हैदरगढ़ और सुल्तानपुर के जगदीशपुर होते हुए अमेठी पहुंचे। इसी बीच हैदरगढ़ में उनका जोरदार स्वागत किया गया, जहां उन्होंने कहा कि हम तो अमेठी के विकास का काम वर्षो से कर रहे हैं। कहीं न कहीं लोग अडं़गा जरूर लगाते रहते हैं। हमने अमेठी के लिए मेगा फूड पार्क दिया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजरें टेढ़ी हो गईं। उन्होंने मेगा फूड पार्क अमेठी से छीन लिया।

जगदीशपुर में राहुल ने कहा, “मैंने मेगा फूड पार्क दिया, जिसे केंद्र में बैठी पूंजीपतियों की सरकार ने छीन लिया। इसके निर्माण से अमेठी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों को भी काफी लाभ मिलता। भाजपा प्रतिशोध की राजनीति कर रही है।”

राहुल ने कहा, “मोदी विदेश जाते हैं, लेकिन किसान के घर नहीं जाते। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र की मौजूदा सरकार संसद के दोनों सदनों से भूमि अधिग्रहण विधेयक पारित करा लेती है, तब भी इसके खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।” इसके बाद वह मेगा फूड पार्क के शिलान्यास स्थल की ओर रवाना हो गए।

उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय दौरे के तहत राहुल गांधी सोमवार को अमेठी पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493