मोदी की मौजूदगी में ओबामा सरकार ने लौटाईं बहुमूल्य प्राचीन मूर्तियां

वाशिंगटन, 7 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक समारोह में शिरकत की, जिस दौरान उन्हें अमेरिका में मौजूद भारतीय प्रतिमाएं देश को लौटाई गईं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मंगलवार को मोदी की मौजूदगी वाले इस समारोह के बारे में ट्विटर पर लिखा, “भारत की सांस्कृति विरासत का नवीनीकरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूर्तियां लौटाने वाले समारोह में शिरकत की, जिसमें अमेरिका की अटॉर्नी जनरल मौजूद रहीं।”

स्वरूप की ट्वीट के मुताबिक, अमेरिका की अटॉर्नी जनरल लोरेटा लिंच ने कहा, “हमने आज चोरी हुई 200 से ज्यादा सांस्कृति चीजें भारत को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की।”

मोदी ने भारतीय प्रतिमाएं लौटाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का आभार जताया।

मोदी ने कहा, “मैं राष्ट्रपति बराक ओबामा का हमें ये बहुमूल्य चीजें लौटाने पर शुक्रगुजार हूं, जो हमें हमारे अतीत से जोड़ती हैं।”

उन्होंने कहा, “ये कलाकृतियां कुछ लोगों के लिए पैसे से संबंधित हो सकती हैं, लेकिन हमारे लिए यह उससे कहीं बढ़कर हैं। यह हमारी संस्कृति व धरोहर का हिस्सा हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493