‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ करने में मजा आया : पवन मल्होत्रा

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। अभिनेता पवन मल्होत्रा का कहना है कि वह फिल्म निर्देशक अभिषेक जावकर की आगामी थ्रिलर फिल्म ‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ से जुड़कर खुश हैं और उन्हें इसे करने में बड़ा मजा आया।

पवन ने एक साक्षात्कार में कहा, “मैंने इस शैली (मर्डर मिस्ट्री) की फिल्म में पहली बार काम किया है। यह वास्तव में एक जासूसी कहानी है।”

उन्होंने कहा, “हमेशा से अलग-अलग तरह की कहानियों का हिस्सा होने की कोशिश होती है और यह फिल्म उन्हीं में से एक है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं ‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ का हिस्सा हूं और मैं मुझ पर यकीन दिखाने के लिए अभिषेक का शुक्रगुजार हूं। मुझे यह फिल्म करने में बड़ा मजा आया।”

फिल्म में वह एक खोजी अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ में दिग्गज गायक हरिहरन के बेटे करण भी हैं। फिल्म 24 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493