मोदी की वाराणसी रैली में भीड़ उमड़ी (लीड-1)

लखनऊ, 5 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दूसरे चरण का रोड शो शुरू किया। इस दौरान बड़ पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनका इंतजार करते दिखे।

प्रधानमंत्री इससे पहले हवाईअड्डे से वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन्स गए और फिर वहां से पांडेयपुर अपनी बुलेटप्रूफ कार से गए। पांडेयपुर से उन्होंने अपना रोड शो शुरू किया।

पांच किलोमीटर लंबा रोड शो पांडेयपुर चौराहा से शुरू होकर चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया, पटेलचौक होते हुए काशी विद्यापीठ पहुंचेगा, जहां वह विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शाम 8.30 बजे वह डीएलडब्लू में प्रबुद्ध मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करेंगे।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी मोदी का संसदीय सीट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493