इस्लामाबाद, 2 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की लंदन में ओपन हार्ट सर्जरी के बाद पाक प्रशासन ने भारतीय प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
मोदी ने पूर्व में नवाज को हार्ट सर्जरी और उनके जल्द ठीक होने की शुभकामना दी थी।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फूल भेजे हैं और उनके जल्द ठीक होने के लिए संदेश भी भेजा है।”
नवाज के परिवार के मुताबिक, यह सर्जरी मंगलवार को हुई और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।
नवाज ने अपनी हार्ट सर्जरी से पहले सोमवार को लंदन से मोदी को फोन भी किया था।
dharmpath.com dharmpath