मोदी की शैक्षिक योग्यता सार्वजनिक की जाए : केजरीवाल

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) से सवाल किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षिक योग्यता सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहा है।

सीआईसी को भेजे एक पत्र में केजरीवाल ने कहा, “अगर मुझसे संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाए तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मुझे पता चला है कि आपने मोदी की डिग्रियां सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया है।”

सीआईसी ने 18 मार्च को मुख्यमंत्री से पूछा था कि क्या उनसे संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है?

केजरीवाल ने कहा, “इस देश के लोग सच जानना चाहते हैं। आप मोदी की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज जारी क्यों नहीं कर रहे? यह गलत है।”

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पैनल से साहस दिखाने और दस्तावेजों को सार्वजनिक करने को कहा।

उन्होंने कहा, “मुझे अपनी जानकारी सार्वजनिक किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री के साथ भी यही करके थोड़ा साहस दिखाइए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493