मोदी, केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘झूठ की राजनीति’ करने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों ने दिल्ली के विकास के लिए बहुत कम काम किया है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से किया गया अपना वादा पूरा नहीं किया।

वहीं राहुल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें आम आदमी पार्टी का ‘राजा’ बताया और कहा कि ‘वह (केजरीवाल) किसी की भी नहीं सुनते हैं’।

रैली में तय समय से दो घंटे विलंब से पहुंचे

राहुल ने कहा, “वे (मोदी और केजरीवाल) झूठ की राजनीति कर रहे हैं।”

यह रैली दिल्ली में अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनावों को देखते हुए आयोजित की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493