मोदी के ‘एग्जाम वारियर्स’ का उर्दू संस्करण शनिवार को लांच होगा

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब ‘एग्जाम वारियर्स’ का उर्दू संस्करण यहां एक समारोह में शनिवार को लांच होगा।

यह कार्यक्रम इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें समारोह के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।

किताब के उर्दू संस्करण से बड़ी संख्या में उर्दू भाषी विद्यार्थियों को मदद मिलेगी।

‘एग्जाम वारियर्स’ में प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षाओं के दौरान तनाव को कम करने के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को 25 मंत्र दिए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान, अभिनेता ऋषि कपूर, फिल्मकार मुजफ्फर अली, अभिनेता अन्नू कपूर, इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैसी मौजूद होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493