मोदी के काम के कारण भारत शीर्ष तीन देशों में पहुंचा : योगी

मेरठ, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी के काम तथा निर्णय के कारण ही आज भारत शीर्ष तीन देशों में पहुंच गया है। हर कोई बस भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में पश्चिमी समेत पूरे प्रदेश को बिजली नहीं मिलती थी, अब निर्बाध बिजली है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले की सरकारें आपकी आस्था पर कुठाराघात करती थीं, आपको कांवड़ यात्रा नहीं करने देती थीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां अवैध बूचड़खानों में किसानों की गाय, भैंस या बैल काट दिए जाते थे, हमारी सरकार ने आते ही तुरंत ही अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया। एक बार फिर पूरा देश चाह रहा है कि मोदी जी ही भारत के प्रधानमंत्री बनें।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493