मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार बनाएं : शिवराज

भोपाल, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से जीत दिलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार बनाने का आह्वान किया है।

भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद चौहान ने ट्वीट किया, “लोकसभा चुनाव के लिए घोषित भाजपा के प्रत्याशियों को बधाई! हम सब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने प्राणों से प्यारे भारत को वैभवशाली, गौरवशाली बनाने के लिए कदम बढ़ाएं। आइए, हर लोकसभा में भाजपा का विजयी परचम फहराएं, देश में सशक्त सरकार बनाएं।”

भाजपा ने गुरुवार रात देश के 20 राज्यों के 184 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। इस सूची में मध्य प्रदेश के एक भी उम्मीदवार का नाम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को गांधीनगर से उम्मीदवार बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493