मोदी के स्वागत में औपचारिक हुआ अनौपचारिक सिलिकॉन वैली

सैन होजे (केलिफोर्निया), 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सिलिकॉन वैली में काम करने वाले लोग आमतौर पर कभी भी औपचारिक (फॉरमल) पोशाक में नहीं दिखते, लेकिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पूरी सिलिकॉन वैली ‘औपचारिकता’ से ओत-प्रोत नजर आए।

मोदी के स्वागत के लिए वैली के हवाई अड्डे पर अमेरिकी राज्य विभाग द्वारा एक खास लाल रंग का कार्पेट बिछाया गया था।

सैन होजे मर्करी न्यूज की रपट के अनुसार मोदी के स्वागत के लिए अमेरिकी राज्य विभाग के आदेशानुसार पांच फुट चौड़ा और 30 फुट लंबा लाल रंग का नाएलॉन कार्पेट न्यू जर्सी कार्पेट कंपनी द्वारा इस सप्ताह पानी के जहाज के माध्यम से सिलिकॉन वैली भेजा गया।

नरेंद्र मोदी के शहर में आगमन से एक दिन पहले ही इसे सान जोसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भेजा गया।

प्रधानमंत्री 33 सालों बाद पहली बार केलिफोर्निया का दौरा कर रहे हैं।

सिलिकॉन वैली का हवाई अड्डा सैन फ्रांसिस्को और ऑकलैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों ही शहरों में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों और वैश्विक गणमान्य अतिथियों का स्वागत इसी हवाई अड्डे पर किया जाता है।

हवाईअड्डे की प्रवक्ता रोजमेरी बर्न्‍स ने मरकरी न्यूज को बताया, “इस कार्पेट का यहां आना काफी अच्छा है और हम विश्व के बहुत ही महत्वपूर्ण लोगों के स्वागत के लिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493