भोपाल, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल और आसपास की जगहों पर रविवार सुबह उमस और धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार सुबह आसमान साफ रहा, जिससे धूप की तल्खी ज्यादा महसूस हुई। उमस बरकरार रही। बीते 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार जताए हैं।
मध्य प्रदेश में गर्मी और उमस बनी हुई है। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, इंदौर में 17.5 डिग्री, ग्वालियर में 22.4 डिग्री और जबलपुर में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री, इंदौर में 32 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 और जबलपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath