मोदी को भारत और भारत को मोदी बताने वालों को जनता माफ नहीं करेगी : मायावती

लखनऊ, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और आरआरएस पर निशाना साधा है।

उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया कि मोदी को भारत और भारत को मोदी बताने वालों को आम जनता कभी माफ करने वाली नहीं है।

मायावती ने ट्वीट किया, “भाजपा व आरएसएस के लोग भारत को मोदी व मोदी को भारत बताने की वैसी ही गलती करके देश व लोकतंत्र को अपमानित करने का काम कर रहे हैं जैसा कि कांग्रेस इंदिरा को इंडिया व इंडिया को इंदिरा बताकर पहले कर चुकी है। यह अति-दु:खद व अति-निंदनीय है। आम जनता इन्हें कभी माफ करने वाली नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493