मोदी को हराने का दम देश के किसी नेता में नहीं : अमर सिंह

अमर सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आठ माह में उप्र की काया पलटने लगी है और अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना तय है।

अमर सिंह रविवार को पूर्वाचल क्षत्रिय सम्मेलन में शामिल होने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मोदी की तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न तो कोई चुनाव हारे हैं, और न ही अब कोई चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी को फिलहाल चुनावी राजनीति में पराजित करने का दम देश के किसी नेता में नहीं है। गुजरात के चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकार काफी अच्छा काम कर रही है। आठ महीने में ही काया पलटने लगी है। उन्होंने कहा कि योगी की सरकार है, किसी भोगी की नहीं। योगी काठ के तख्त पर सोते हैं, उन्हें एसी की जरूरत नहीं। ऐसे व्यक्ति के बारे में कुछ भी गलत बोलना प्रासंगिक नहीं है।

राम मंदिर निर्माण पर सिंह ने कहा कि केन्द्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार है। ऐसे में अब अयोध्या में कि भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण होना तय है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय भाजपा को ही मिलेगा और पार्टी अपने अभियान में सफल रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493