मोदी चीनी सोशल साइट वीबो से जुड़े (लीड-1)

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर बताया कि वह चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो से जुड़ गए हैं।

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर बताया कि वह चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो से जुड़ गए हैं।

वीबो को चीन का ट्विटर कहा जाता है।

प्रधानमंत्री ने वीबो पर की गई एक टिप्पणी की तस्वीर भी अपलोड की।

मैंडारिन और अंग्रेजी में लिखे संदेश में उन्होंने वीबो पर कहा, “हैलो चाइना! चीन के मित्रों के साथ वीबो के जरिए संवाद स्थापित करने का इंतजार रहेगा।”

बाद में जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की भी सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति है। यह डिजिटल भारत के उनके दृष्टिकोण के साथ है, जहां शासन और नीति निर्माण में प्रौद्योगिकी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

गौरतलब है कि मोदी 14-16 मई को चीन का दौरा करने वाले हैं।

चीन में ट्विटर और फेसबुक प्रतिबंधित हैं।

सोशल मीडिया पर मोदी की विशिष्ठ उपस्थिति है। फेसबुक पर उनके 2,81,44,058 फॉलोवर हैं, जबकि पीएमओ इंडिया आधिकारिक फेसबुक पेज को 86,66,555 लोगों ने पसंद किया है।

शाम तीन बजे तक वीबो पर मोदी के लगभग 20,500 फॉलोवर, 1,600 से अधिक टिप्पणियां और 500 से अधिक फॉरवर्ड हैं।

साइना वीबो एक चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट है, जो कि चीन में लोकप्रिय साइटों में से एक है। कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से 30 फीसदी लोग इस साइट का प्रयोग करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493