मोदी जापान भूकंप में मौतों से व्यथित

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में आए भूकंप में हुई 22 मौतों पर शनिवार को दुख जताया। भूकंप में 1,000 से अधिक लोग घायल भी हो गए हैं।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में आए भूकंप में हुई 22 मौतों पर शनिवार को दुख जताया। भूकंप में 1,000 से अधिक लोग घायल भी हो गए हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, “जापान में आए भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि से व्यथित हूं। मेरा मन शोकसंतप्त परिवारों के साथ और घायलों के लिए मेरी प्रार्थना।”

शनिवार तड़के लगभग 1.25 बजे आए भूकंप के बाद जापान के क्युशू क्षेत्र में लगभग 20,000 जवानों को तैनात किया गया है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 थी। क्षेत्र में भूकंप बाद के कई झटके महसूस किए गए, जिनमें से दो की तीव्रता लगभग छह थी।

विशेषज्ञों ने और झटकों की चेतावनी दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493