पेरिस, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को टूलूज के लिए रवाना हुए, जहां वह एयरबस सेवा का दौरा करेंगे।
मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, “टूलूज के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां एयरबस सेवा का दौरा करूंगा।”
मोदी वहां प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण एवं निवेश सहित भविष्य में सहयोग के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
मोदी तीन देशों की यात्रा के तहत गुरुवार रात फ्रांस पहुंचे थे। इसके बाद वह जर्मनी और कनाडा की यात्रा पर जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath