मोदी दिल्ली पुलिस अफसरों पर कार्रवाई करें : चांडी

तिरुअनंतपुरम, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली पुलिस के उन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जिन्होंने गोमांस परोसे जाने के शक में केरल भवन पर छापा मारा है।

मोदी को लिखे एक पत्र में चांडी ने कहा कि छापे ने सभी नियमों की धज्जियां उड़ा दीं।

चांडी ने लिखा है, “यह छापा (केरल हाउस के) रेजिडेंट कमिश्नर की इजाजत के बिना और उन्हें कोई जानकारी दिए बिना मारा गया। केरल सरकार ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को औपचारिक शिकायत दी है।”

चांडी ने मोदी को लिखे पत्र में कहा है, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि केरल हाउस में केरल के शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन परोसे जाते हैं। भोजन की सूची में दर्ज सभी चीजें कानून के दायरे में हैं।”

चांडी ने मोदी से मांग की है कि वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह से सोमवार को मारे गए छापे के लिए जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर कार्रवाई करने के लिए कहें।

केरल हाउस ने अपने मीनू में से भैंस के गोश्त से बनी ‘बीफ करी’ को हटा दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493