मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार, आतंकवाद और महंगाई जैसी बड़ी समस्याओं की जड़ कालाधन है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विमुद्रीकरण के विकल्प, नकदी रहित लेनदेन (कैशलेस ट्रांजेक्शन) के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की जनता को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया, जिसमें गरीबों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों के जीवन में परिवर्तन आया है। उन्होंने अपनी सरकार के विगत तेरह वर्षो की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों का भी ब्यौरा दिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत 58 लाख 80 हजार परिवारों के लिए चावल, नमक और चना वितरण की योजना और किसानों को खेती के लिए ब्याज मुक्त ऋण सुविधा का भी जिक्र किया।
रमन सिंह ने कहा, “प्रदेश में किसानों को पहले खेती के लिए 14 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता था। अब उन्हें शून्य ब्याज पर ऋण मिल रहा है। यह किसानों के लिए बड़ी राहत है। इसके फलस्वरूप कृषि ऋणों का वितरण 150 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 3 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।”
dharmpath.com dharmpath