मोदी ने आंध्र सड़क दुर्घटना पर दुख जताया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में यात्रियों से भरा वैन गोदावरी नदी में गिर जाने की घटना में 22 तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख जाहिर किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में वैन दुर्घटना में लोगों की मौत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं गहरी संवेदना जाहिर करता हूं।”

यह दुर्घटना राजामुंदरी शहर के नजदीक उस समय हुई, जब वाहन सड़क से फिसल कर दाउलेवारम बैराज में जा गिरा।

मृतकों में नौ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। मृतक विशाखापट्टनम जिले के अचुतापुरम गांव के निवासी हैं। वे तिरुपति के दर्शन कर लौट रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493