मोदी ने आईआईएससीओ संयंत्र का उद्घाटन किया

बर्नपुर (पश्चिम बंगाल), 10 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां आईआईएससीओ के उन्नत इस्पात संयंत्र का उद्घाटन किया है। इस संयंत्र में देश की सबसे बड़ी विस्फोट भट्टी है और 16,000 करोड़ रुपये की लागत से इसका आधुनिकीकरण किया गया है।

आधुनिकीकरण के बाद, संयंत्र की उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 8.5 लाख टन से बढ़कर 29 लाख टन हो गई है।

केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संयंत्र के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा, “इस इस्पात संयंत्र को नया रूप दिया गया है और 29 लाख टन की उत्पादन क्षमता के साथ ही इसमें देश की सबसे बड़ी विस्फो भट्टी भी है। इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता को अभी और बढ़ाया जाएगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने बर्दवान जिले के आसनसोल पोलो मैदान में एक पट्टिका का अनावरण कर इस उन्नत संयंत्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।

तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योग जगत की मांगें पूरी करने के लिए 2025 तक इस्पात की उत्पादन क्षमता 30 लाख टन करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, “स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने 50 लाख टन की उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसकी क्षमता आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे पश्चिम बंगाल को लाभ मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493