मोदी ने आडवाणी से मुलाकात की

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और लगभग आधा घंटा उनके साथ बिताया।

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और लगभग आधा घंटा उनके साथ बिताया।

आडवाणी के करीबी एक सूत्र ने कहा कि मोदी वहां 25 मिनट से अधिक समय तक रहे।

सूत्र ने कहा, “यह एक सद्भावना मुलाकात थी, क्योंकि मोदी 17 अप्रैल को कमला आडवाणी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल नहीं हो पाए थे।”

लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का छह अप्रैल को निधन हो गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडू 17 अप्रैल को दिल्ली में हुई श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493