मोदी ने आवास, बिजली और पेयजल मुहैया कराने का वादा किया

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह सभी देशवासियों को ऐसा गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करना चाहते हैं जिसमें आवास, बिजली, पेयजल और अन्य सुविधाएं हों।

यहां लाल किला पर अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में उन्होंने कहा, “सभी लोगों को आवास, बिजली, घरेलू गैस, शौचालय, कौशल, स्वास्थ्य, बीमा, संचार प्रदान करना है।”

उन्होंने कहा, “कुपोषण बड़ी समस्या है। मैं अपने देशवासियों को गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493