मोदी ने उत्तराखंड बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक बस के खाई में गिरने की घटना में मारे गए 45 लोगों के प्रति रविवार को शोक जताया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुई बस दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। शोकग्रस्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

ट्वीट में आगे कहा गया, “मैं घायलों के लिए जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव कार्य जारी है और अधिकारी दुर्घटना स्थल पर हरसंभव मदद मुहैया करा रहे हैं।”

उत्तराखंड में पिपली-भौन रोड के पास सुबह करीब नौ बजे चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 45 लोगों की मौत हो गई। 28 सीटों वाली बस भौन से रामनगर जा रही थी।

आठ घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार की हालत नाजुक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493