मोदी ने एटा दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि घोषित की

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

यह धनराशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से उत्तर प्रदेश में बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये और उत्तर प्रदेश में दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।”

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार तड़के हुई एक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई।

मोदी ने लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा, “मेरी संवेदना एटा में दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो चुके लोगों के साथ है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

यह दुर्घटना सराय नीम इलाके में उस समय हुई, जब तिलक समारोह से लौट रहे पीड़ितों का वाहन पलट गया और सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर राहत एवं कार्यो का जायजा लेने पहुंच गए हैं।

दुर्घटना में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए आगरा में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल चार लोगों की मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी कथित तौर पर आगरा के रहने वाले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493