रामेश्वरम, 30 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवंगत राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को यहां श्रद्धांजलि अर्पित की।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री ने दिवंगत राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की।”
सितांशु ने प्रधानमंत्री की तस्वीर भी साझा की।
मोदी को कलाम के परिवार के साथ बातचीत करते भी देखा गया।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम.वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल पी.सदाशिवम, तमिलनाडु के राज्यपाल के.रोसैया, केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी, आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले गणमान्य हस्तियों में मौजूद थे।
कलाम का सोमवार को शिलांग में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को एक व्याख्यान के दौरान संबोधित कर रहे थे, जब अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण गिर पड़े थे।
dharmpath.com dharmpath