मोदी ने कश्मीर मुद्दे को पैसों में तोला : उमर

श्रीनगर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे को रुपये-पैसों में तोल दिया है।

उमर ने यह टिप्पणी शनिवार को राज्य के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 80,000 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा करने के बाद ट्विटर पर की।

उमर ने ट्वीट में लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर मुद्दे को रुपयों और पैसों में तोलने की गलती की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493