नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर घाटी में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए चार सैनिकों को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर घाटी में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए चार सैनिकों को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोदी ने दिल्ली हवाईअड्डे के पालम आईएएफ टर्मिनल पर आयोजित एक समारोह में सैनिकों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी इस मौके पर मौजूद थे।
कश्मीर घाटी में मंगलवार को हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए थे, और चार सैनिक भी शहीद हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath