नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रारंभिक मानसूनी बारिश पर संतोष जताया और दलहन तथा तिलहन की अधिक उपज के लिए किसानों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा, “बारिश की अच्छी शुरुआत हुई है। इससे किसानों को मदद मिलेगी। मुझे खुशी हुई है कि इस साल दलहन और तिलहन की उपज क्रमश: 50 और 33 फीसदी अधिक हुई है।”
dharmpath.com dharmpath