मोदी ने केरल के गुरुवायूर मंदिर में प्रार्थना की (लीड-1)

गुरुवायूर, 8 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां के प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के द्वार पर पुजारियों द्वारा उनका स्वागत पारंपरिक रूप से किया गया।

उन्होंने आज सुबह ही कोच्चि से गुरुवायूर के लिए उड़ान भरी थी और सुबह 10.20 बजे मंदिर की पारंपरिक पोशाक में मंदिर में प्रवेश किया।

प्रधानमंत्री के साथ केरल के राज्यपाल पी. सथाशिवम, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन, राज्य देवसोम मंत्री कडकंपल्ली सुरेंद्रन के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

मोदी ने मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर प्रवेश किया। उन्होंने ‘विष्णु सहस्रनाम’ के पाठ सहित विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लिया।

मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, मोदी मंदिर में घी, लाल रंग की विशेष किस्म के केले (कथली), कमल के फूल के साथ एक ‘तुलाभारम’ सहित कई वस्तुओं का चढ़ावा चढ़ाएंगे। केवल तुलाभारम की ही कीमत करीब 22,000 रुपये है।

इसके पहले 2008 में मोदी ने इस मंदिर का दौरा किया था जब वह दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे।

अपनी यात्रा पूरी करने के बाद, मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर में दिल्ली लौट जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493