नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल को सलाम किया।
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “यह इनके अथक प्रयास हैं कि हम आज आजादी का जश्न मना रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “प्रत्येक भारतीय ने देश के लिए काम किया है। उनके योगदान से ही स्वराज आया है। आज इस स्वराज को सुशासन में बदलना ही हमारा उद्देश्य है।”
dharmpath.com dharmpath