नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह की सेवा और बलिदान को याद किया।
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह की सेवा और बलिदान को याद किया।
मोदी ने ट्वीट किया, “गुड फ्राइडे के अवसर पर आज हम ईसा मसीह की सेवाओं और बलिदान को याद करते हैं।”
उन्होंने कहा, “उनका जीवन मनुष्यों के दुखों को कम करने के लिए समर्पित था।”
गुड फ्राइडे को ईसाई धर्म के लोग ईसा को सूली पर लटकाए जाने और उनके प्राण त्यागने के दिन के रूप में मनाते हैं। ईसाई लोगों के लिए यह साल का सबसे दुखी, निराशाजनक दिन का प्रतीक है।
इसे होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और ईस्टर फ्राइडे भी कहा जाता है।
dharmpath.com dharmpath