सियोल, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे को दो पश्मीना शॉल भेंट की, जिसपर रबींद्रनाथ टैगोर की कविता अंकित है।
कविता विशेष रूप से कोरिया के लिए लिखी गई है, जो अंग्रेजी तथा कोरियाई भाषा में हाथों से कसीदाकारी कर लिखी गई है।
टैगोर की यह कविता कोरिया के समाचार पत्र ‘दोंग-ए इल्बो’ में छपी थी, जिनकी पंक्तियां निम्नलिखित हैं-
“इन द गोल्डेन एज ऑफ एशिया
कोरिया वाज वन ऑफ इट्स लैंप बियर्स
एंड दैट लैंप इज वेटिंग
टू बी लाइटेड वंस अगेन
फॉर द इल्यूमिनेशन ऑफ द ईस्ट”
मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव के तहत सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर सियोल पहुंचे। इसके पहले उन्होंने चीन व मंगोलिया का दौरा किया।
उन्होंने सियोल में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, जिसके बाद उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
नई दिल्ली व सियोल ने दोहरे कराधान से बचाव सहित सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
dharmpath.com dharmpath