नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने टोगो गणराज्य के राष्ट्रपति फौरे एसोजिमना गनसिंगबे को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।
फौरे को भेजे अपने शुभकामना संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “भारत सरकार, जनता और अपनी ओर से मैं आपको टोगो का राष्ट्रपति दोबारा चुने जाने पर बधाई देता हूं।”
उन्होंने कहा, “आपकी विजय इस बात का प्रतीक है कि टोगो की जनता को आपके सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व पर विश्वास है। मैं प्रगति और विकास के नए चरण में देश का नेतृत्व संभालने के लिए आपके द्वारा लगातार जारी प्रयासों की सफलता की कामना करता हूं।”
उन्होंने कहा, “भारत और टोगो का मैत्री और सहयोग का लंबा इतिहास है। हम अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।”
dharmpath.com dharmpath