मोदी ने जेटली के बजट को बताया उत्तम

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए ‘उत्तम बजट’ बताया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ता प्रदान करेगा।

बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट-2017-18 पेश किए जाने के बाद मोदी ने कहा, “वित्त मंत्री ने उत्तम बजट पेश किया है, जो गरीबों को सशक्त करने के लिए समर्पित है।”

मोदी ने कहा, “यह एक ऐसा बजट है जो देश की अर्थव्यवस्था को नई सुदृढ़ता प्रदान करेगा।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आम बजट में ही रेलवे बजट का समावेशन परिवहन सेक्टर में विकास को गति देगा।

मोदी ने कहा, “सरकार का लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है। यह बजट फिर से ग्रामीणों, किसानों और गरीबों को समर्पित था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493