मोदी ने झूठ बोलकर सरकार बनाई : मुलायम

मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में मुलायम ने कहा, “मोदी ठग हैं, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वह बोलते ज्यादा हैं, कुछ काम नहीं करते और जो कहते हैं, वह करते नहीं। सपा की कथनी और करनी में फर्क नहीं है यह लोग देख रहे हैं। हम जो कहते हैं, उसे करते हैं।”

मुलायम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर सपा की सरकार बनेगी और चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादे प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सपा ने बेरोजगार युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां दीं और जिन्हें रोजगार नहीं मिला, उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया गया। मोदी ने तो नोटबंदी कर हजारों को बेरोजगार कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493