नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मून जे-इन से फोन पर बात की और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “अपने दोस्त राष्ट्रपति मून जे-इन से बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही भारत आने के लिए निमंत्रण भी दिया।”
मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बुधवार को मून को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।
dharmpath.com dharmpath