मोदी ने दिल्ली मेट्रो की सवारी की (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो में यात्रा की।

मोदी ने धौलाकुआं से द्वारका तक की यात्रा की और सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर तस्वीर भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “यात्रा का आनंद लिया। दिल्ली मेट्रो को धन्यवाद। श्रीधरन जी को धन्यवाद।”

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री ने सुबह 10.05 से 10.20 बजे के बीच मेट्रो में यात्रा की। उन्होंने इस यात्रा के लिए भुगतान भी किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस थोड़ी देर की यात्रा के लिए अन्य मेट्रो रेल के समय में देरी नहीं की गई और न ही किसी मेट्रो रेलगाड़ी को रद्द किया गया।

उन्होंने कहा, “इस मार्ग पर सभी रेल गाड़ियां ठीक समय पर चल रही थी। किसी भी मेट्रो रेल के समय में कोई देरी नहीं हुई। इस मार्ग पर मेट्रो सेवा प्रत्येक 15 मिनट में उपलब्ध है।”

मोदी पश्चिमी दिल्ली में राष्ट्रीय खुफिया अकादमी के उद्घाटन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी थे।

मोदी ने ट्वीट पर लिखा, “श्रीधरन जी मुझे हमेशा दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने के बारे में कहा करते थे। आज मुझे द्वारका जाने के लिए मेट्रो में यात्रा का अवसर मिला।” मोदी ने आज पहली बार दिल्ली मेट्रो में यात्रा की है।

दिल्ली मेट्रो के पूर्व प्रमुख ई.श्रीधरन को ‘मेट्रो मैन’ के नाम से भी जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493