मोदी ने दिल्ली-हरियाणा के बीच नई मेट्रो लाइन को हरी झंडी दिखाई

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेट्रो की मुंडका (दिल्ली)-बहादुरगढ़ (हरियाणा) ग्रीन लाइन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाई।

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेट्रो की मुंडका (दिल्ली)-बहादुरगढ़ (हरियाणा) ग्रीन लाइन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाई।

मोदी ने दिल्ली मेट्रो की इस ग्रीन लाइन को हरियाणा के ‘विकास का प्रवेश द्वार’ करार दिया।

अपने उद्घाटन भाषण में मोदी ने कहा कि जिस तरह मेट्रो का दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, उसी तर्ज पर यह हरियाणा के बहादुरगढ़ के लोगों को यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा, “गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद बहादुरगढ़ दिल्ली से जुड़ने वाला तीसरा सबसे बड़ा इलाका है। मुंडका-बहादुरगढ़ खंड के उद्घाटन के साथ मेट्रो अब हरियाणा में 26 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेगी। यह दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा करने वाले छात्रों और व्यापारियों के लिए बड़ी मदद साबित होगी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493