मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को याद किया

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे दीनदयाल उपाध्याय को शनिवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया।

मोदी ने कहा, “मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं। उनके सिद्धांत और समाज की सेवा के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहे हैं।”

उपाध्याय भारतीय जनसंघ के महत्वपूर्ण नेताओं में से एक थे। उनका निधन 11 फरवरी, 1968 को हुआ था।

भारतीय जनसंघ बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रूप में सामने आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493