मोदी इस वक्त अफगानिस्तान दौरे पर हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री श्रीमान नवाज शरीफ को उनके जन्मदिन की बधाई देता हूं और दुआ करता हूं कि उनका स्वास्थ्य बरकरार रहे।”
मोदी और नवाज की हाल में पेरिस में हुए जवलवायु शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात 20-25 मिनट चली थी।
उनकी इस मुलाकात ने राष्ट्रीय सुरक्षा स्तर की वार्ता के दरवाजे खोले, जो बैंकॉक में हुई। इसके बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस्लामाबाद दौरे पर गईं।
मोदी के अगले साल पाकिस्तान दौरे पर जाने की भी संभावना है। हालांकि अभी इस बाबत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
dharmpath.com dharmpath