मोदी ने निभाया वादा, जल शक्ति मंत्रालय बनाया

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। अपने पहले चुनावी वादे को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘जल शक्ति’ मंत्रालय का गठन किया और गजेंद्र सिंह शेखावत को इसका मंत्री नियुक्त किया।

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। अपने पहले चुनावी वादे को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘जल शक्ति’ मंत्रालय का गठन किया और गजेंद्र सिंह शेखावत को इसका मंत्री नियुक्त किया।

नया बना मंत्रालय पूर्व के जल संसाधन, नदी विकास व गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय की जगह लेगा। यह पानी का सर्वोत्तम इस्तेमाल सुनिश्चित करेगा।

तमिलनाडु के रामनाथपुरम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने वादा किया था कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाने के लिए वोट दिया गया तो उनकी सरकार एक अलग जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना सुनिश्चित करेगी।

चुनाव पूर्व किया गया वादा महत्वपूर्ण था क्योंकि तमिलनाडु का अपने पड़ोसी राज्यों केरल और कर्नाटक के साथ नदी जल बंटवारे को लेकर कई विवाद हैं।

शेखावत, पूर्व में कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री रहे हैं। वह राजस्थान के जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र से दो बार से लोकसभा सांसद हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने वैभव गहलोत को जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र से 2,74,440 वोटों से हराया है। वैभव राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे हैं। गजेंद्र सिंह पहली बार 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493