मोदी ने नेहरू को 128वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 128वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि।”

14 नवंबर, 1898 को इलाहाबाद में जन्मे नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था और इसीलिए उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता है। यह दिन पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारत के ब्रिटेन से आजादी हासिल करने के बाद 15 अगस्त, 1947 को नेहरू ने देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493