मोदी ने पीएमओ स्टाफ, परिजनों को शुक्रिया कहा

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के स्टाफ और उनके परिवार वालों का अपने कार्यकाल के दौरान ऑफिस में समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया और उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार रहने को कहा।

मोदी ने टीम के सदस्यों को दिए अपने भाषण में उनके योगदान का जिक्र किया और कहा, “हमारे सफर में आपके परिवार वालों ने भी बड़ी भूमिका निभाई। उनके समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। मैं आपके परिवार वालों को उनके समर्थन के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493