मोदी ने पुतिन से आतंकवादी हमले पर जताई शोक संवेदना

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और सेंट पीटर्सबर्ग में मेट्रो ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी वक्तव्य में कहा गया है, “प्रधानमंत्री ने सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो पर हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति रूस सरकार और रूस की जनता से शोक संवेदना जाहिर की।”

सेंट पीटर्सबर्ग में सोमवार को मेट्रो ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी बम विस्फोट में 11 व्यक्तियों की मौत हो गई और 51 अन्य घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493